Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
21 Sep, 2026

पश्चिम बंगाल में निवेश बढ़ाने को तैयार बिरला समूह, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

पश्चिम बंगाल में आदित्य बिरला समूह के निवेश और मौजूदा संयंत्रों के विस्तार को लेकर शमिक भट्टाचार्य और कुमार मंगलम बिरला के बीच चर्चा हुई।

कोलकाता, 21 सितंबर।

पश्चिम बंगाल में आदित्य बिरला समूह के निवेश और मौजूदा संयंत्रों के विस्तार को लेकर रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने समूह के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और नए निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद शमिक भट्टाचार्य ने बताया कि बातचीत में पश्चिम बंगाल में बिरला समूह के वर्तमान निवेश और संयंत्रों के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि समूह की ओर से बंगाल में निवेश बढ़ाने और औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करने में रुचि दिखाई गई है।

शमिक ने बताया कि सरकार बदलने के बाद उन्होंने कुमार मंगलम बिरला को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में निवेश बढ़ाने का आग्रह किया था। पत्र में उन्होंने राज्य में उद्योगों और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया था।

इसके बाद कुमार मंगलम बिरला की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और रविवार को दोनों के बीच मुलाकात हुई। शमिक के अनुसार, बैठक में बंगाल में बिरला समूह के मौजूदा कारोबार और संयंत्रों के विस्तार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि बिरला परिवार का पश्चिम बंगाल से पुराना संबंध रहा है। कारोबारी गतिविधियों के साथ सामाजिक और संस्थागत स्तर पर भी परिवार की राज्य में मौजूदगी रही है। उन्होंने बताया कि अतीत में श्रमिक आंदोलन और औद्योगिक परिस्थितियों के चलते आदित्य विक्रम बिरला को अपना कार्यालय मुंबई स्थानांतरित करना पड़ा था।

शमिक भट्टाचार्य ने यह भी बताया कि कुमार मंगलम बिरला की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात होने की संभावना है। उन्होंने स्वयं बिरला से मुख्यमंत्री से मिलने का आग्रह किया है और बिरला भी इस मुलाकात के इच्छुक हैं।

संभावित बैठक में पश्चिम बंगाल में नए निवेश, मौजूदा उद्योगों के विस्तार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है। रविवार की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक को आगे की प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़