Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
21 Sep, 2026

फरक्का जल संधि के नवीनीकरण से पहले बिहार और पश्चिम बंगाल ने रखी अपनी मांगें, केंद्र सरकार के सामने पेश की चिंताएं

दिसंबर में फरक्का जल संधि की अवधि समाप्त होने से पहले बिहार और पश्चिम बंगाल ने अपने-अपने क्षेत्रीय हितों, जल सुरक्षा, नौवहन और बाढ़-कटाव की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष मजबूत दावे पेश किए हैं।

कोलकाता, 21 सितंबर।

भारत और बांग्लादेश के बीच साल 1996 में हुई ऐतिहासिक फरक्का जल संधि की 30 वर्षीय अवधि इसी वर्ष दिसंबर में पूरी होने जा रही है। इस समझौते के नवीनीकरण से पहले ही केंद्र सरकार के समक्ष देश के दो प्रमुख राज्यों—बिहार और पश्चिम बंगाल—ने अपने-अपने क्षेत्रीय हितों, चिंताओं और भविष्य की विकासात्मक जरूरतों को पुरजोर तरीके से रखना शुरू कर दिया है।

बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू का पक्ष है कि मौजूदा समझौते को बिना किसी बदलाव के आगे बढ़ाने के बजाय आने वाले दशकों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए एक नई और वैज्ञानिक समीक्षा आधारित व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। पार्टी का तर्क है कि गंगा नदी चूंकि फरक्का पहुंचने से पहले बिहार के भू-भाग से होकर गुजरती है, इसलिए जल बंटवारे के फैसलों में राज्य की प्रभावी हिस्सेदारी होनी चाहिए। बिहार ने वर्ष 2050 तक अपनी बढ़ती पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक आवश्यकताओं को रेखांकित करते हुए गाद (सिल्ट) जमने, नदी तल के ऊपर उठने, भीषण कटाव और बाढ़ जैसी गंभीर समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है।

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल सरकार ने भी केंद्र के समक्ष कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी नए समझौते या व्यवस्था में राज्य के आर्थिक और पर्यावरणीय हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य का मुख्य जोर इस बात पर है कि सूखे महीनों के दौरान हुगली नदी में पर्याप्त मात्रा में जल प्रवाह सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों का कहना है कि फरक्का से हुगली में पानी का उचित बहाव न होने से वहां भारी गाद जमने लगती है, जिससे कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह की नौवहन क्षमता के साथ-साथ राज्य की संपूर्ण आर्थिक गतिविधियों पर संकट आ सकता है। इसके अलावा, बंगाल ने मालदा, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में नदी के कटाव तथा बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति की मांग की है।

इस पूरे मामले पर फरक्का बैराज के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर-कम-कोऑर्डिनेटर रामजीत बर्मा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि बिहार और पश्चिम बंगाल दोनों की तरफ से अपने प्रस्ताव और चिंताएं केंद्रीय मंत्रालय को मिल चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैराज की भूमिका केवल संधि के प्रावधानों को धरातल पर लागू करवाने तक सीमित है, जबकि पानी के माप और संयुक्त अवलोकन का कार्य केंद्रीय जल आयोग स्वतंत्र रूप से करता है। चूंकि यह एक संवेदनशील राष्ट्रीय परियोजना है, इसलिए विदेश मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के मार्गदर्शन में तमाम पक्षों के हितों को तोलते हुए अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर ही लिया जाएगा।

गौरतलब है कि साल 1975 में चालू किया गया फरक्का बैराज और 1996 की गंगा जल संधि दो अलग-अलग विषय हैं। बांग्लादेश लंबे समय से यह चिंता जताता रहा है कि शुष्क मौसम में फरक्का द्वारा पानी मोड़े जाने से उसके दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में कृषि, मत्स्य पालन और आजीविका प्रभावित होती है, जिसके समाधान के लिए यह संधि की गई थी। अब जबकि संधि के नवीनीकरण का समय नजदीक आ रहा है, तो भारत और बांग्लादेश की तकनीकी टीमें लगातार जल प्रवाह के आंकड़े जुटा रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार के सामने यह बड़ी चुनौती होगी कि वह जलवायु परिवर्तन, राज्यों की बढ़ती जल मांग और द्विपक्षीय कूटनीति के बीच एक संतुलित व स्थायी जल प्रबंधन रूपरेखा तैयार करे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़