Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
21 Sep, 2026

बेंगलुरु में निवेशकों से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के निवेशकों से ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

भोपाल, 21 सितंबर।

मध्य प्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार बेंगलुरु के उद्योग जगत से संवाद करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार, 22 सितंबर को बेंगलुरु में टेलीकॉम क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान ग्वालियर में विकसित किए जा रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

ताज बेंगलुरु में होने वाले इन्वेस्टर्स राउंड टेबल में मुख्यमंत्री निवेशकों को ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में उपलब्ध अवसरों, राज्य की औद्योगिक नीतियों और सरकार की ओर से दिए जा रहे सहयोग की जानकारी देंगे। टेलीकॉम उपकरण निर्माण के साथ अनुसंधान, नवाचार और इससे जुड़े उद्योगों के विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

बैठक में ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की विशेषताओं और निवेशकों को मिलने वाले प्रोत्साहनों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी टीएमजेड से जुड़े अवसरों तथा नीति समर्थन की जानकारी निवेशकों के सामने रखेंगे।

टेलीकॉम क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे। निवेश के इच्छुक उद्योगों के प्रस्ताव और अपेक्षाओं पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री निवेशकों के सवालों और सुझावों पर संवाद करेंगे।

कार्यक्रम में भारत सरकार के संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया भी शामिल होंगे। केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ उद्योग जगत की भागीदारी से होने वाली इस बैठक में ग्वालियर टीएमजेड और टेलीकॉम विनिर्माण क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री बेंगलुरु प्रवास के दौरान टेलीकॉम और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े संस्थानों का दौरा भी करेंगे। वे क्वालकॉम के आरएंडडी सेंटर, सिग्नलचिप इनोवेशन और सिग्नलट्रॉन सिस्टम का अवलोकन करेंगे। यहां अनुसंधान, नवाचार और टेलीकॉम तकनीक से जुड़े कार्यों की जानकारी ली जाएगी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़