Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
21 Sep, 2026

भोपाल में उद्यानिकी मूल्य श्रृंखला मजबूत करने पर मंथन, उत्पादन से बाजार तक की रणनीति पर होगी चर्चा

भोपाल के पलाश रेजिडेंसी में राज्य नीति आयोग और उद्यानिकी विभाग द्वारा 'मध्य प्रदेश में उद्यानिकी मूल्य श्रृंखलाओं का सुदृढ़ीकरण' विषय पर नीति संवाद आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कृषि विकास और आधुनिक तकनीकों पर चर्चा हो रही है।

भोपाल, 21 सितंबर।

मध्य प्रदेश में उद्यानिकी क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों को उत्पादन से लेकर बाजार तक बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को भोपाल में नीति संवाद आयोजित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश राज्य नीति आयोग और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के संयुक्त आयोजन में उद्यानिकी मूल्य श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे एमपीटी होटल पलाश रेसीडेंसी के प्रथम तल स्थित विमर्श हॉल में शुरू होगा। इसमें नीति-निर्माताओं, विषय विशेषज्ञों, वित्तीय संस्थाओं, उद्योग प्रतिनिधियों, कृषक उत्पादक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

नीति संवाद में उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, वित्तीय संसाधन, तकनीक, निजी निवेश और वैश्विक बाजार तक पहुंच जैसे विषयों पर मंथन होगा। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण आयुक्त सौरभ कुमार सुमन मध्य प्रदेश उद्यानिकी-2026 के तहत जिला वर्गीकरण, कमोडिटी क्लस्टर और मूल्य श्रृंखला की कमियों पर प्रस्तुति देंगे।

इसके अलावा उत्पादन से समृद्धि तक प्रतिस्पर्धी उद्यानिकी मूल्य श्रृंखला विकसित करने तथा मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और वैश्विक बाजार से जुड़ाव पर भी प्रस्तुतियां होंगी।

कार्यक्रम में तीन पैनल चर्चाएं प्रस्तावित हैं। पहली चर्चा में प्रदेश की उद्यानिकी मूल्य श्रृंखलाओं की संभावनाओं, दूसरी में वित्तीय संसाधन, योजनाओं के अभिसरण, तकनीक और निजी निवेश तथा तीसरी में प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और बाजार से जुड़ाव पर विचार किया जाएगा।

चर्चाओं में एपीडा, राष्ट्रीय उद्यानिकी बोर्ड, एमपीआईडीसी, नाबार्ड, सेंट्रल बैंक, डब्ल्यूआरआई-इंडिया सहित विभिन्न संस्थानों और कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान और अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि भी सुझाव रखेंगे। कार्यक्रम के समापन पर राज्य नीति आयोग की सलाहकार डॉ. आकांक्षा चंद भावी कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़