Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
22 Sep, 2026

बीजापुर में नक्सली डंप का खुलासा, हथियार और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

बीजापुर के लंका पहाड़ी जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सली डंप से राइफल, लॉन्चर, ग्रेनेड, कारतूस और मैगजीन सहित बड़ी मात्रा में हथियार व सामग्री बरामद की।

बीजापुर, 22 सितंबर।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए डंप का पता लगाकर बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की। यह कार्रवाई बेदरे थाना क्षेत्र के लंका पहाड़ी के जंगल में की गई।

बरामद सामग्री में एक एसएलआर, एक एलएमजी राइफल, एक इंसास राइफल, एक .315 बोर बंदूक, दो बीजीएल लॉन्चर, 17 बीजीएल सेल और एक चाइना हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। इसके अलावा 49 एसएलआर राउंड, .315 बोर के 15 राउंड, 15 बीजीएल कारतूस, चार एसएलआर मैगजीन और एक .315 बोर मैगजीन भी मिली है।

बीजापुर एसपी उमेश कुमार गुप्ता ने बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल जंगल में सर्चिंग के दौरान डिमाइनिंग की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए डंप का पता चला, जिसके बाद हथियार और अन्य सामग्री जब्त कर ली गई।

पुलिस के अनुसार, जिले में इससे पहले भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। 20 सितंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के आदवाड़ा जंगल से एके-47, .315 बोर का हथियार, सिंगल शॉट पिस्टल, जिंदा कारतूस और मैगजीन मिली थीं।

16 सितंबर को फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा जंगल से .315 बोर राइफल, 49 जिंदा राउंड, .303 के 25 जिंदा राउंड, 12 बोर के 49 जिंदा राउंड, करीब आठ किलोग्राम जिलेटिन, वॉकी-टॉकी और अन्य सामग्री बरामद हुई थी।

10 सितंबर को मिरतुर थाना क्षेत्र के इंद्रिपाल जंगल से नॉन-इलेक्ट्रिकल वायर के सात बंडल, डेटोनेटर और ग्रेनेड मिले थे। वहीं एक सितंबर को भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नीलमड़गु जंगल से 12 बोर का देशी कट्टा, बीजीएल लॉन्चर, आठ बीजीएल सेल और 12 बोर के 10 जिंदा राउंड सहित अन्य सामग्री बरामद की गई थी। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री की बरामदगी जारी है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़