Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
22 Sep, 2026

दर्द की दवा और एंटीबायोटिक बिना सलाह न लें, सीडीएससीओ ने दी सावधानी की सलाह

सीडीएससीओ ने दर्द की दवाओं और एंटीबायोटिक के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने तथा चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही इनका सेवन करने की अपील की है।

नई दिल्ली, 22 सितंबर।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने दर्द की दवाओं और एंटीबायोटिक के बिना जरूरत इस्तेमाल को लेकर मंगलवार को सलाह जारी की है। संगठन ने लोगों से इन दवाओं का सेवन चिकित्सक की सलाह और निगरानी में ही करने की अपील की है।

संगठन के मुताबिक, दर्द की दवाओं का जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे किडनी पर प्रतिकूल असर पड़ने के साथ लंबे समय में किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

इसी तरह एंटीबायोटिक का गलत तरीके से या जरूरत से अधिक इस्तेमाल करने पर शरीर में दवाओं के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सकती है। ऐसी स्थिति में संक्रमण होने पर एंटीबायोटिक दवाओं का असर कम हो सकता है और उपचार में परेशानी आ सकती है।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने लोगों से बिना चिकित्सकीय सलाह के दर्द की दवा या एंटीबायोटिक नहीं लेने को कहा है। साथ ही चिकित्सक द्वारा निर्धारित दवा की मात्रा और सेवन की अवधि का पूरी तरह पालन करने की सलाह दी गई है। संगठन ने दवाओं के गलत इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभाव और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए सावधानी बरतने पर जोर दिया है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़