Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
22 Sep, 2026

राज्यसभा की 12 सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान, यूपी की 10 सीटें शामिल

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 12 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

नई दिल्ली, 22 सितंबर।

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर रिक्ति भरने के लिए उपचुनाव भी कराया जाएगा। सभी 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है।

उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव के अलावा अरुण सिंह, बृजलाल, बीएल वर्मा, नीरज शेखर, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, रामजी, सीमा और दिनेश शर्मा शामिल हैं। उत्तराखंड से नरेश बंसल का कार्यकाल भी 25 नवंबर को समाप्त होगा।

पश्चिम बंगाल की एक सीट रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे से खाली हुई है। इस आकस्मिक रिक्ति को भरने के लिए वहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 06 अक्टूबर तय की गई है। 07 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 09 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।

16 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान खत्म होने के बाद शाम पांच बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

राज्यसभा चुनाव में संबंधित राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य मतदान करते हैं। वरीयता दर्ज करने के लिए निर्वाचन अधिकारियों की ओर से निर्धारित बैंगनी रंग के स्केच पेन उपलब्ध कराए जाएंगे।

चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित राज्यों के निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़