Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
22 Sep, 2026

जोधपुर में भारत-जापान वायु सेनाओं का ‘वीर गार्जियन’ अभ्यास संपन्न

भारत और जापान की वायु सेनाओं का 14 दिवसीय ‘वीर गार्जियन’ अभ्यास जोधपुर में संपन्न हुआ, जिसमें उन्नत उड़ान अभियानों और संयुक्त वायु रक्षा गतिविधियों का अभ्यास किया गया।

जोधपुर, 22 सितंबर।

भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर चल रहा 14 दिवसीय हवाई अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ मंगलवार को संपन्न हो गया। अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना रहा। भारतीय वायु सेना ने सुखोई-30 एमकेआई, राफेल और स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस सहित विभिन्न विमानों के साथ हिस्सा लिया। जापान वायु आत्मरक्षा बल ने एफ-2ए युद्धक विमान के साथ अभ्यास में भाग लिया।

संयुक्त अभ्यास के दौरान दोनों देशों की वायु सेनाओं ने दृश्यता सीमा के भीतर युद्ध और समन्वित बहु-विमान अभियानों सहित उन्नत उड़ान गतिविधियों में हिस्सा लिया। 20 सितंबर को जापान वायु आत्मरक्षा बल के प्रमुख जनरल ताकेहिरो मोरिता और वायु सेना प्रमुख एपी सिंह जोधपुर वायु सेना स्टेशन पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने स्वदेशी तेजस युद्धक विमान में उड़ान भी भरी। दोनों वायु सेना प्रमुखों की संयुक्त उड़ान ने भारत-जापान के बीच वायु शक्ति और रणनीतिक साझेदारी को प्रदर्शित किया।

अभ्यास के दौरान दोनों देशों के कर्मियों के बीच जमीनी स्तर पर कई गतिविधियां हुईं। इनमें विषय विशेषज्ञों का एक-दूसरे के यहां जाना, परिचालन संबंधी चर्चाएं, अभियान योजना सम्मेलन, इंजीनियरिंग संबंधी बातचीत, विमान और उपकरणों के रखरखाव का अभ्यास तथा एयरोस्पेस सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा करना शामिल रहा।

इन गतिविधियों के माध्यम से दोनों देशों की टुकड़ियों को एक-दूसरे की कार्यप्रणाली और क्षमताओं को समझने तथा सर्वोत्तम प्रक्रियाओं से सीखने का अवसर मिला। अभ्यास ने दोनों वायु सेनाओं के बीच पेशेवर सहयोग और आपसी समझ को भी मजबूत किया।

‘वीर गार्जियन’ भारत और जापान के बीच रक्षा साझेदारी तथा रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने वाले अभ्यास के रूप में आयोजित किया गया। जापानी वायु सेना के लड़ाकू विमानों के साथ यह भारत का दूसरा हवाई अभ्यास रहा। इससे पहले 2023 में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने पहली बार जापान का दौरा किया था। उस समय भारतीय दल ने चार सुखोई-30 एमकेआई विमानों के साथ अभ्यास में भाग लिया था। पहले संस्करण के दौरान दोनों देशों की वायु सेनाओं ने 16 दिनों तक चले अभ्यास में एक-दूसरे की क्षमताओं और कार्यप्रणालियों को समझा था।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़