Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
22 Sep, 2026

अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा

भारत ने कुनार और पक्तिका में पाकिस्तानी हवाई हमलों की निंदा करते हुए नागरिकों की मौत पर संवेदना जताई और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की।

नई दिल्ली, 22 सितंबर।

भारत ने अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों की मंगलवार को कड़ी निंदा की। भारत ने कहा कि किसी संप्रभु पड़ोसी देश के खिलाफ इस तरह की आक्रामक कार्रवाई क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि इन हवाई हमलों में कई नागरिकों की मौत हुई है। भारत ने नागरिकों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से की गई यह कार्रवाई आक्रामकता का एक और उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को प्रभावित करते हैं। भारत ने अफगानिस्तान की स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपने समर्थन को दोहराया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत अफगानिस्तान के लोगों के कल्याण और उनके हितों के प्रति भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान को महत्वपूर्ण मानता है।

जायसवाल ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपने बयानों को विश्वसनीय बनाने के लिए सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस और विश्वसनीय कार्रवाई करनी होगी।

उन्होंने कहा कि दुनिया को यह भरोसा दिलाने के लिए कि पाकिस्तान अपने बयानों पर वास्तव में अमल करना चाहता है, उसे सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई और दृढ़ प्रतिबद्धता प्रदर्शित करनी होगी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़