Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
22 Sep, 2026

फर्रुखाबाद के नीब करौरी धाम में दर्शन करने पहुंचे पूर्व सैनिक की अचानक मौत, परिवार में छाया मातम

फर्रुखाबाद के नीब करौरी धाम में बुढ़वा मंगल के अवसर पर दर्शन करने पहुंचे पूर्व सैनिक महेंद्र प्रताप सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है।

फर्रुखाबाद, 22 सितंबर।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में स्थित प्रसिद्ध नीब करौरी धाम में मंगलवार को बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर दर्शन करने पहुंचे एक पूर्व सैनिक की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसी जिले कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले 56 वर्षीय पूर्व सैनिक महेंद्र प्रताप सिंह यादव अपनी पत्नी वीना देवी, साली गुड्डी देवी और साढ़ू दीवान सिंह के साथ निजी वाहन से मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित नीब करौरी मंदिर पहुंचे थे।

मंदिर पहुंचने के बाद साढ़ू दीवान सिंह और साली गुड्डी देवी मुख्य द्वार से दर्शन करने के लिए अंदर चले गए। चूंकि महेंद्र प्रताप सिंह को पहले से ही पैरालिसिस (लकवा) की शिकायत थी और मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी, इसलिए वे मुख्य रास्ते से अंदर नहीं जा सके। वह अपनी पत्नी के साथ ही मंदिर के पास बनी पुलिस चौकी के समीप बैठ गए।

असमर्थता को देखते हुए उन्हें सलाह दी गई कि वे मंदिर के पीछे वाले रास्ते से दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस पर उन्होंने हिम्मत जुटाई और पीछे के रास्ते से आगे बढ़ने लगे, तभी अचानक वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े और अचेत हो गए। यह देखते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत तत्परता दिखाई और उन्हें अपनी गाड़ी से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदाबाद पहुंचाया।

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अशोक शाक्य ने पूर्व सैनिक की जान बचाने के लिए फौरन सीपीआर ( cardiopulmonary resuscitation ) देकर हरसंभव प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर चौकी के प्रभारी कपिल कुशवाहा तुरंत अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शोकसप्त परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र प्रताप सिंह को साल 2011 में भी दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ चुका था और तब से उनका चिकित्सीय उपचार चल रहा था। वह बाबा लक्ष्मण दास के अनन्य और परम भक्त थे तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर अक्सर दर्शन के लिए यहां आते थे। अचानक हुई इस अनहोनी के बाद से मृतक की पत्नी वीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले पर बात करते हुए ताजपुर चौकी इंचार्ज कपिल कुशवाहा ने बताया कि 'हनुमान अंश' फिल्म के आने के बाद से नीब करौरी धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़