Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
22 Sep, 2026

वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ खुला डूसू कार्यालय, नए पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नए पदाधिकारियों ने हवन-पूजन के साथ कार्यकाल की शुरुआत करते हुए छात्राओं की सुरक्षा और चुनावी वादों को प्राथमिकता देने की बात कही।

नई दिल्ली, 22 सितंबर।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को नॉर्थ कैंपस स्थित डूसू सचिवालय का औपचारिक उद्घाटन किया। नए कार्यकाल की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान और हवन-पूजन के साथ की गई।

कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे भी लगाए गए। छात्रसंघ प्रतिनिधियों ने कहा कि भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़कर नए कार्यकाल की शुरुआत करना रचनात्मक और सकारात्मक छात्र राजनीति की दिशा में कदम है।

अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि हवन-पूजन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि ज्ञान, शील और एकता के मूल मंत्र पर आधारित संगठन की वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि परिसर में नकारात्मकता और अराजकता फैलाने के प्रयासों के बीच अभाविप का छात्र नेतृत्व भारतीय संस्कृति के मूल्यों के साथ सकारात्मक बदलाव के लिए काम करेगा।

डूसू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश डबास ने छात्रों के जनादेश को बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। उन्होंने सत्य निकेतन सहित नॉर्थ और साउथ कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए परिसरों का सुरक्षा ऑडिट कराने की बात कही। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की मांग की जाएगी।

यश डबास ने कहा कि डूसू नए कार्यकाल में सक्रिय रूप से काम करेगा और चुनाव के दौरान किए गए वादों को धरातल पर उतारने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़