नई दिल्ली, 23 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन में बदलाव करते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को संवहन विभाग यानी संचार विभाग का समन्वयक नियुक्त किया है। वहीं सह-राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को पार्टी के मीडिया विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अनिल बलूनी अब संवहन विभाग के समन्वयक के रूप में काम करेंगे। आशीष अग्रवाल को मीडिया विभाग का संयोजक बनाया गया है। भाजपा ने दोनों नेताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया है।
उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद अनिल बलूनी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
बलूनी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रसेवा और संगठन की मजबूत आवाज को देश के जन-जन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए वे लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और पार्टी की बात को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी जताई।















