Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
23 Sep, 2026

पूर्व सांसद आमिर आलम खान समेत यूपी के 10 से अधिक नेता कांग्रेस में शामिल

उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद आमिर आलम खान, पूर्व विधायक नवाजिस आलम समेत 10 से अधिक नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

नई दिल्ली, 23 सितंबर।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद आमिर आलम खान, पूर्व विधायक नवाजिस आलम, इंडियन मेडिकल काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और मोहम्मद मूसा समेत 10 से अधिक नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी नेताओं ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद आमिर आलम खान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद इमरान मसूद ने उन्हें कांग्रेस में आने के लिए प्रेरित किया।

आमिर आलम खान ने इसके लिए तीनों नेताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई नेता कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं और नए सदस्यों के आने से पार्टी के संगठन को मजबूती मिलेगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं।

गौतम ने कहा कि यह सिर्फ चुनाव तक सीमित राजनीतिक मुकाबला नहीं है, बल्कि देश को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी आरोप लगाए। उनका कहना था कि जिस संस्था पर निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी है, वहां जनता के मताधिकार को चुराया जा रहा है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से आए नए सदस्यों ने कांग्रेस के साथ मिलकर काम करने की बात कही। पार्टी की ओर से उनके शामिल होने को संगठन के विस्तार से जोड़कर देखा गया। सभी नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता औपचारिक रूप से ग्रहण की।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़