Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
28 Sep, 2026

धमतरी में प्रार्थना सभा विवाद, प्रशासन ने बुलाई बैठक

धमतरी के टिकरापारा वार्ड में प्रार्थना सभा को लेकर हुए विवाद के बाद प्रशासन ने हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था और आगे की कार्रवाई पर चर्चा की।

धमतरी (छत्तीसगढ़) , 28 सितंबर।

शहर के टिकरापारा वार्ड में रविवार को प्रार्थना सभा को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने सर्व हिंदू समाज और हिंदू जागरण मंच के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में रविवार की घटना और आगे की व्यवस्था पर चर्चा हुई।

रविवार रात विवाद के बाद एक संगठन और क्रिश्चियन फोरम से जुड़े लोग कार्रवाई की मांग लेकर सिटी कोतवाली पहुंचे थे। रायपुर से भी कुछ लोग उनके साथ आए थे। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोग भी थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर वापस भेजा।

सोमवार की बैठक में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एसपी भावना पांडेय, एएसपी डीसी पटेल और एसडीएम पीयूष तिवारी मौजूद रहे। हिंदू संगठन के प्रतिनिधियों ने सभा में धमतरी के बाहर से लोगों के पहुंचने का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई की मांग की।

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शनिवार तक संबंधित मामलों में कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने घटना को लेकर समाज में नाराजगी की बात कही। बैठक में दोनों पक्षों से समन्वय बनाए रखने के लिए समिति गठित करने पर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़