Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दिल्ली-एनसीआर
07 Oct, 2026

भोरगढ़ में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, चार फैक्ट्रियों की छतें चपेट में

भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक दाना बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग से चार फैक्ट्रियों की छतें प्रभावित हुईं और 16 दमकल इकाइयों ने आग पर काबू पाया।

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर।

भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार तड़के प्लास्टिक दाना बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण दोनों फैक्ट्रियों की छतें और पास की दो अन्य फैक्ट्रियों की छतें भी इसकी चपेट में आ गईं।

दमकल विभाग को सुबह 4:32 बजे आग की सूचना मिली। शुरुआत में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेक-6 घोषित किया गया, जिसके बाद कुल 16 दमकल इकाइयां मौके पर पहुंचीं।

दमकल विभाग के अनुसार आग भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के बी-2411 में लगी थी। शुरुआती कार्रवाई में तीन दमकल गाड़ियों के साथ दो अन्य इकाइयां और एक क्यूआरवी भेजी गई थी।

सुबह करीब पांच बजे मेक-6 घोषित होने के बाद सात वाटर टेंडर, पांच वॉटर बाउजर, एक बीएफटी, एक मोबाइल पंप, एक एरियल वॉटर टेंडर और एक क्यूआरवी को मौके पर लगाया गया।

दमकल अधिकारियों की मौजूदगी में आग बुझाने का अभियान चलाया गया। सुबह 6:15 बजे आग पर नियंत्रण की सूचना दी गई, हालांकि इसके बाद भी कूलिंग का काम जारी रहा।

आग प्लास्टिक दाना बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में लगी थी। इसके साथ ही पास की दो फैक्ट्रियों की छतों तक भी लपटें पहुंच गईं। आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इससे कुछ घंटे पहले मंगलवार रात भोरगढ़ के सन्नौठ गांव में पंचायत घर के पास एक मकान में आग लग गई थी। सूचना रात 7:50 बजे मिली और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। रात 8:35 बजे आग बुझा दी गई।

आग रसोई में रखे एलपीजी सिलिंडर में लगी थी। मौके से 28 वर्षीय मंजू पत्नी नीरज का शव मिला, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मंगलवार देर रात उत्तरी दिल्ली के नॉर्थ कैंपस स्थित लॉ सेंटर-1 के डूसू कार्यालय में भी आग लगी। रात 11:53 बजे सूचना के बाद दमकल की तीन गाड़ियां, एक वॉटर बाउजर और एक क्यूआरवी भेजी गई।

रात 12:10 बजे आग पर काबू पा लिया गया। कार्यालय में रखे सोफे और फर्नीचर में आग लगी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़