Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
07 Oct, 2026

नारनौल अदालत में पेश नहीं हुए दो आरोपी, उद्घोषित व्यक्ति घोषित

नारनौल अदालत में बार-बार पेश नहीं होने पर विनोद और सुरेंद्र को उद्घोषित व्यक्ति घोषित कर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

नारनौल, 07 अक्टूबर।

नारनौल की अदालत में बार-बार बुलाए जाने के बाद भी पेश नहीं होने पर दो आरोपियों को उद्घोषित व्यक्ति घोषित किया गया है। मामला वर्ष 2021 में दर्ज एक प्रकरण से संबंधित है।

अदालत के आदेश पर शहर नारनौल थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार डॉ. मुकेश कुमार की अदालत में स्टेट बनाम विनोद मामले की सुनवाई चल रही है। इस प्रकरण में विनोद और सुरेंद्र लगातार अदालत में अनुपस्थित चल रहे थे। मामले का एक अन्य आरोपी दिनेश भी पहले से अदालत में गैरहाजिर है।

अदालत ने विनोद और सुरेंद्र के खिलाफ 22 मई 2026 को उद्घोषणा आदेश जारी किया था। आदेश के तहत प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद भी दोनों अदालत में उपस्थित नहीं हुए।

सुनवाई के दौरान दोनों को कई बार पेश होने के लिए कहा गया, लेकिन वे अदालत में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद 17 सितंबर 2026 को अदालत ने दोनों को उद्घोषित व्यक्ति घोषित कर दिया।

अदालत ने थाना प्रभारी को दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोनों आरोपियों की संपत्ति का विवरण भी अदालत में प्रस्तुत करने को कहा गया है।

संपत्ति से संबंधित विवरण 15 दिसंबर 2026 तक अदालत में जमा करना है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विनोद मोहल्ला मिश्रवाड़ा, नारनौल और सुरेंद्र काबिला संघीवाड़ा का निवासी है।

अदालत का आदेश थाना शहर नारनौल पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच एएसआई सतीश को सौंपी गई है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़