नाहन, 07 अक्टूबर।
उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय कार्य मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 8 अक्टूबर को सिरमौर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
प्रवास के दौरान मंत्री सुबह 8:30 बजे ददाहू स्थित गौ सदन पहुंचकर उसका दौरा करेंगे।
इसके बाद सुबह 11 बजे कोटी धीमान में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मंत्री हर्षवर्धन चौहान इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।













