Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मणिपुर
07 Oct, 2026

जगदलपुर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 15 राज्यों के सचिव होंगे शामिल

जगदलपुर में 8 और 9 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में 15 राज्यों के सचिव और 14 राज्यों के पंजीयक सहकारिता विकास पर मंथन करेंगे।

रायपुर, 07 अक्टूबर।

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का सहकारिता सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा। इसमें देशभर से सहकारिता क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

सम्मेलन में बस्तर और छत्तीसगढ़ में संचालित सहकारिता मॉडलों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही ‘सहकार से समृद्धि’ के राष्ट्रीय रोडमैप को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी।

सहकारिता विभाग, भारत सरकार के सचिव आशीष कुमार भूतानी सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के अतिरिक्त सचिव एवं प्रबंध निदेशक पंकज बंसल, भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव सिद्धार्थ जैन और छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी शामिल होंगे।

सम्मेलन में 15 राज्यों के सचिव और 14 राज्यों के पंजीयक हिस्सा लेंगे। ‘सहकार से समृद्धि’ की कार्ययोजना के साथ एम-पैक्स, डिजिटल सहकारिता, सहकारी बैंकिंग और भंडारण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी।

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सहकारिता क्षेत्र में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा करेगा। राज्य में अब तक 515 नए एम-पैक्स बनाए गए हैं। इसके अलावा 3.18 लाख नए किसानों के सहकारी बैंक खाते खोले गए हैं।

राज्य के 2,058 एम-पैक्स में माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध है। इनके माध्यम से अब तक 324 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया जा चुका है।

दो दिवसीय आयोजन में किसानों को सहकारी व्यवस्था से जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करने और सहकारी संस्थाओं को डिजिटल बनाने पर विचार-विमर्श होगा।

अलग-अलग राज्यों के अधिकारी अपने अनुभव और योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना और इसके माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़