Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
07 Oct, 2026

आयुष्मान कार्ड से जलपाईगुड़ी में पहली जटिल न्यूरो सर्जरी

जलपाईगुड़ी में आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 वर्षीय महिला की जटिल न्यूरो सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिससे तीन साल पुरानी पीड़ा से राहत मिली।

कोलकाता, 07 अक्टूबर।

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार जटिल न्यूरो सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। पांडापाड़ा निवासी 60 वर्षीय मुन्नी रॉय करीब तीन साल पहले गिरने के बाद कमर की गंभीर चोट से जूझ रही थीं। लगातार दर्द के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती गई। उनके बेटे संजीत रॉय टोटो चलाकर परिवार का खर्च उठाते हैं। स्थानीय चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए दूसरे राज्य जाने की सलाह दी थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार ऐसा नहीं कर सका। आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद परिजनों ने स्थानीय नर्सिंग होम से संपर्क किया। मरीज की स्थिति और परिवार की आर्थिक परेशानी को देखते हुए ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कमलेश विश्वास ने ऑपरेशन की जिम्मेदारी ली और न्यूरो सर्जन डॉ. बिगन कामदार भी टीम में शामिल हुए। करीब ढाई घंटे चली सर्जरी को जलपाईगुड़ी जिले में आयुष्मान कार्ड के तहत इस तरह की पहली सर्जरी बताया गया है।

चिकित्सकों के अनुसार, चोट के कारण मरीज की एक हड्डी दूसरी हड्डी के ऊपर चढ़ गई थी, जिससे नसों पर दबाव बन रहा था और मामूली हलचल पर भी तेज दर्द होता था। सर्जरी के दौरान नसों पर पड़ रहे दबाव को दूर किया गया। ऑपरेशन के बाद मुन्नी रॉय की हालत में सुधार बताया जा रहा है और चिकित्सकों के अनुसार कुछ ही दिनों में वह सामान्य रूप से चलने-फिरने में सक्षम हो सकती हैं। परिवार ने बताया कि इलाज का खर्च उठाने के लिए उन्हें घर बेचने तक की नौबत आ गई थी। ऐसे में आयुष्मान कार्ड के जरिए बिना खर्च के सफल उपचार होने से परिवार को बड़ी राहत मिली है। करीब तीन साल से दर्द और आर्थिक परेशानी से जूझ रहे संजीत रॉय और उनके परिवार के लिए यह इलाज नई उम्मीद लेकर आया है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़