Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
तमिलनाडु
29 Sep, 2026

तमिलनाडु में निजी बसों की 24 घंटे हड़ताल, मुफ्त यात्रा योजना में सब्सिडी की मांग

तमिलनाडु में निजी बस मालिक महिलाओं, ट्रांसजेंडरों और दिव्यांगों के लिए मुफ्त यात्रा योजना लागू करने तथा राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए सब्सिडी की मांग को लेकर 30 सितंबर को हड़ताल करेंगे।

चेन्नई, 29 सितंबर।

तमिलनाडु निजी बस मालिकों के महासंघ ने महिलाओं के लिए निजी बसों में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा लागू करने की मांग को लेकर 30 सितंबर को 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। महासंघ के अनुसार, राज्य में निजी बसों का संचालन रात 12:01 बजे से रात 11:59 बजे तक बंद रहेगा।

निजी बस संचालकों की मांग है कि सरकारी बसों की तरह निजी बसों में भी महिलाओं, ट्रांसजेंडरों और दिव्यांगों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाए। इसके साथ ही मुफ्त यात्रा के कारण होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से सब्सिडी देने की मांग की गई है।

महासंघ के मुताबिक, निजी बस क्षेत्र से करीब तीन लाख परिवार जुड़े हैं। संगठन का कहना है कि जिलों के बीच चलने वाली सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा योजना लागू होने से निजी बस सेवाओं पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

निजी बस मालिकों का कहना है कि यदि मुफ्त यात्रा योजना को निजी बसों तक भी बढ़ाया जाता है तो सरकार को होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करानी होगी।

तमिलनाडु के महानगरों में साधारण सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना पहले से लागू है। टीवीके के चुनावी वादे के तहत जिलों के बीच संचालित बसों में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा देने की घोषणा की गई थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री विजय ने सत्ता में आने के बाद विधानसभा के पहले सत्र में नियम संख्या 110 के तहत ‘वेत्री पयनम’ यानी ‘सफल यात्रा’ योजना की घोषणा की। इसके तहत 2 अक्टूबर से एक्सप्रेस, डीलक्स और उपनगरीय बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की बात कही गई है।

निजी बस मालिकों के अनुसार, चेन्नई को छोड़कर तमिलनाडु के अधिकांश जिलों में बड़ी संख्या में निजी बसें चलती हैं। ऐसे में नई योजना का इन बस सेवाओं पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

महासंघ ने कहा है कि वह महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा देने के लिए तैयार है, लेकिन निजी बसों को योजना में शामिल करने के साथ सरकार को सब्सिडी भी देनी होगी। इसी मांग को लेकर 30 सितंबर को पूरे राज्य में 24 घंटे निजी बसों का संचालन बंद रखने का फैसला किया गया है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़