Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तराखंड
29 Sep, 2026

उत्तरकाशी के कालिंदी खाल से 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचे

उत्तरकाशी के कालिंदी खाल क्षेत्र से 19 ट्रेकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचाया गया, वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्र में अन्य लोगों की निकासी के लिए अभियान जारी है।

देहरादून, 29 सितंबर।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के कालिंदी खाल ट्रैक क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को निकालने के लिए मंगलवार सुबह फिर बचाव अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान कालिंदी क्षेत्र में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया।

एसडीआरएफ समेत विभिन्न बचाव एजेंसियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर टीमें लगातार सुरक्षित निकासी में जुटी रहीं।

हर्षिल हेलीपैड पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की मौजूदगी में बचाव दलों और हेलीकॉप्टर पायलटों ने आवश्यक समन्वय किया। विस्तृत योजना तैयार करने के बाद अभियान को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया गया।

उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, कालिंदी क्षेत्र से ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकालने की कार्रवाई की गई। खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच अभियान की लगातार निगरानी की गई।

कालिंदी खाल क्षेत्र में फंसे कुल 19 ट्रेकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित निकाला गया। इनमें 28 सितंबर को 11 और 29 सितंबर को आठ लोगों को हेलीकॉप्टर से हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया।

हर्षिल पहुंचने के बाद सभी ट्रेकर्स का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच में सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। इसके साथ ही कालिंदी पास क्षेत्र में चलाया गया बचाव अभियान पूरा हो गया।

इधर, माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी के लिए एसडीआरएफ के दो जवानों को भेजा गया है। टीम क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और सुरक्षित मार्गों का आकलन कर रही है, ताकि आगे की निकासी कार्रवाई को सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके।

उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग के दौरान कुल 137 लोग फंसे थे। इनमें से सोमवार को 40 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। 40 लोगों ने फिलहाल रेस्क्यू कराने से इनकार कर यात्रा जारी रखने की इच्छा जताई थी।

शेष लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार सुबह से अभियान फिर शुरू किया गया। बचाव कार्य के लिए आठ हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जरूरत पड़ने पर हवाई संसाधनों के तत्काल इस्तेमाल और हेली एंबुलेंस को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि चिकित्सा आवश्यकता होने पर किसी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़