Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
30 Sep, 2026

कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान तेज, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें तैनात

कुशीनगर में बड़ी गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद प्रशासन ने राहत शिविर, बचाव दल, भोजन और चिकित्सा सुविधाएं बढ़ा दी हैं।

कुशीनगर, 30 सितंबर।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने जिला प्रशासन को प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को प्राथमिकता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ भोजन, राशन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार 29 सितंबर को सुबह आठ बजे बड़ी गंडक का जलस्तर 96.48 मीटर दर्ज किया गया था, जो खतरे के निशान 96 मीटर से 0.48 मीटर ऊपर था। वाल्मीकि नगर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद खड्डा तहसील के 18 और तमकुहीराज तहसील के 14 गांव प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में 10 बाढ़ चौकियां और 16 राहत शिविर सक्रिय किए हैं।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तैनात

बचाव कार्य को मजबूत करने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की बाढ़ राहत टीमें तैनात की गई हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर नावों की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्थानीय गोताखोरों की 66 सदस्यीय टीम को भी बचाव अभियान में लगाया गया है।

16 सामुदायिक रसोइयों से भोजन की व्यवस्था

बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए खड्डा तहसील में 13 और तमकुहीराज तहसील में तीन सामुदायिक रसोइयां संचालित की जा रही हैं। प्रशासन के अनुसार अब तक 13,030 भोजन पैकेट और 2,100 राशन किट वितरित किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं पर भी जोर

प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस, स्वास्थ्य, पशुपालन और विद्युत आपूर्ति समेत संबंधित विभागों को राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय रखा गया है। प्रशासन बड़ी गंडक नदी के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जरूरत के अनुसार राहत अभियान का दायरा बढ़ाया जा रहा है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़