Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
जम्मू और कश्मीर
30 Sep, 2026

आधुनिक बागवानी सीखने 120 किसान रवाना, वैज्ञानिक खेती का मिलेगा प्रशिक्षण

हीरानगर, बरनोटी और कठुआ के 120 किसान आधुनिक बागवानी, वैज्ञानिक बाग प्रबंधन और टिकाऊ कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण लेने अध्ययन भ्रमण पर रवाना हुए।

हीरानगर, 30 सितंबर।

किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण का आयोजन किया गया। मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर के तहत आयोजित कार्यक्रम में हीरानगर से एसडीएम फूलैल सिंह ने किसानों से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भ्रमण में हीरानगर, बरनोटी और कठुआ जोन के 40-40 किसान सहित कुल 120 किसान शामिल हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तरीके से बाग प्रबंधन, आधुनिक बागवानी तकनीकों और टिकाऊ कृषि के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना है। भ्रमण के दौरान किसान आरएस पुरा के चकरोई स्थित सरकारी मेगा फ्रूट प्लांट नर्सरी पहुंचेंगे। यहां उन्हें गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री, वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन और बाग लगाने की तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा किसान एसकेयूएएसटी-जम्मू के चठ्ठा स्थित जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र का भी दौरा करेंगे। यहां उन्हें जैविक और प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों के साथ टिकाऊ बागवानी उत्पादन में इनके उपयोग की जानकारी मिलेगी। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया जाएगा।

एसडीएम ने किसानों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने और विशेषज्ञों से अधिक से अधिक व्यावहारिक जानकारी हासिल करने का आग्रह किया। हीरानगर, बरनोटी और कठुआ के बागवानी विकास अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्रीय कर्मचारी भी किसानों के साथ रहेंगे और प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण की गतिविधियों में सहयोग करेंगे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़