Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
30 Sep, 2026

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार जरूरी, 70 पुलिस अधिकारियों ने सीखी प्रभावी जांच

रायपुर में आयोजित कार्यशाला में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े वित्तीय नेटवर्क की पहचान, संपत्ति जब्ती और प्रभावी जांच के तरीकों पर अधिकारियों को जानकारी दी गई।

रायपुर, 30 सितंबर।

नशे के अवैध कारोबार से जुड़े केवल आरोपितों तक सीमित रहने के बजाय पूरे वित्तीय नेटवर्क को खत्म करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नारकोटिक्स मामलों की वित्तीय जांच पर एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर से उप पुलिस अधीक्षक से सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के 70 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार के मार्गदर्शन में बुधवार को हुई कार्यशाला का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स अमित कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि नशे के मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के साथ अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों का पता लगाकर उनकी जब्ती भी जरूरी है। इससे नशे के कारोबार के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी।

उन्होंने जांच में नशे की शुरुआत से लेकर उसकी आपूर्ति और अंतिम पहुंच तक की कड़ियों को जोड़ने पर जोर दिया। उनके अनुसार आगे और पीछे की कड़ियों की पहचान करते हुए वित्तीय जांच की जाए, ताकि अवैध कारोबार से जुड़े आर्थिक नेटवर्क का पता लगाकर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

उप पुलिस महानिरीक्षक, नारकोटिक्स पारुल माथुर ने कहा कि मादक पदार्थों से जुड़े मामलों की जांच में विभिन्न संबंधित एजेंसियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। अवैध कारोबार से कमाई गई संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना भी जांच का अहम हिस्सा है। उन्होंने नशे की आपूर्ति में कमी, मांग में कमी, नुकसान कम करने और पुनर्वास के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत बताई।

कार्यशाला के पहले सत्र में रायपुर आयकर जांच शाखा के उप निदेशक प्रकाश चंद्र चौहान ने प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय जांच के जरिए नशे के अवैध कारोबार में धन के स्रोत और उसके निवेश की दिशा का पता लगाया जा सकता है।

दूसरे सत्र में रायपुर स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी के अतिरिक्त सहायक निदेशक सलमान इम्तियाज हुसैनी ने वस्तु एवं सेवा कर के विश्लेषण से अवैध धन और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन का पता लगाने के तरीकों की जानकारी दी। कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनामिका जैन सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़