Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
30 Sep, 2026

जौनपुर में विद्यार्थियों को पाक्सो कानून की जानकारी, गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

जौनपुर में विद्यार्थियों को पाक्सो अधिनियम के कानूनी प्रावधानों, अधिकारों और गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक किया गया।

जौनपुर, 30 सितंबर।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के रानी नीता कुँवर सभागार में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को पाक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. अखिलेश्वर शुक्ला ने की।

मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्ठम सुरेंद्र प्रताप यादव ने विद्यार्थियों को पाक्सो कानून की प्रमुख धाराओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाते हुए कहा कि किसी गलत व्यवहार या अप्रिय घटना की जानकारी मिलने पर बिना डर के माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को बताना चाहिए।

डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि कानून की जानकारी नहीं होने से पीड़ित को न्याय पाने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों की जानकारी देते हुए ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व प्राचार्य प्रो. अखिलेश्वर शुक्ला ने यौन अपराधों में बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की और विद्यार्थियों को मोबाइल तथा इंटरनेट के गलत इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार सामाजिक समस्याओं से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विषम परिस्थितियों में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और नालसा हेल्पलाइन 15100 से सहायता लेने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता लेफ्टिनेंट बृजभूषण यादव ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़