Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
30 Sep, 2026

अयोध्या में मानसिक मंदित आश्रय गृह का काम अंतिम चरण में, दीपोत्सव तक सौगात

अयोध्या के मुकीमपुर में 9.74 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र करीब 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है और दीपोत्सव तक इसके लोकार्पण की संभावना है।

अयोध्या, 30 सितंबर।

अयोध्या के बीकापुर तहसील क्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए बन रहा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र अब अपने निर्माण के अंतिम दौर में पहुंच गया है। शाहगंज बाजार के मुकीमपुर में तैयार हो रहे इस केंद्र का करीब 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और दीपोत्सव तक इसके लोकार्पण की संभावना है।

करीब 9.74 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना का निर्माण अयोध्या स्थित निर्माण प्रखंड द्वारा कराया जा रहा है। केंद्र में मुख्य भवन जी+2 तथा टाइप-1, टाइप-2, टाइप-3 और टाइप-4 भवन शामिल हैं। इन भवनों में पेंटिंग का काम चल रहा है।

केंद्र परिसर में ओवरहेड टैंक का ढांचा तैयार हो चुका है। बाउंड्री वॉल की चिनाई और स्थल विकास से जुड़े काम भी अंतिम चरण में हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां मानसिक रूप से कमजोर बच्चों और व्यक्तियों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

केंद्र का उद्देश्य मानसिक रूप से कमजोर बच्चों और व्यक्तियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण देना है। विशेष प्रशिक्षण के जरिये उन्हें कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मिलने वाले मानसिक मंदित व्यक्तियों को भी यहां लाकर रखा जाएगा। उन्हें भोजन-पानी उपलब्ध कराने के साथ सही व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दीपोत्सव तक केंद्र के अयोध्यावासियों के लिए नई सौगात के रूप में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़