Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
30 Sep, 2026

सादगी की छवि को लेकर मुख्यमंत्री पर बिक्रम ठाकुर का हमला, चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सादगी की छवि और चुनाव आयोग को लेकर दिए बयानों पर सवाल उठाए हैं।

धर्मशाला, 30 सितंबर।

पूर्व मंत्री और विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह जनसंपर्क एजेंसियों के माध्यम से अपनी छवि बदलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रथ की तस्वीर हो या विमान की साधारण श्रेणी में यात्रा की तस्वीर, प्रदेश की जनता अब इन तस्वीरों के पीछे की वास्तविकता को समझती है। ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार को लेकर लोगों का रुख भी बदल रहा है।

बुधवार को जारी बयान में बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को सादगी की छवि दिखाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उनके अनुसार, करोड़ों रुपये की लागत वाले कार्यालय, महंगी सुविधाएं और सत्ता से जुड़ी सुविधाएं किसी से छिपी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जितना आम आदमी की तरह दिखने का प्रयास करेंगे, उतना ही उनकी कथनी और करनी का अंतर जनता के सामने आने का दावा किया।

ठाकुर ने मुख्यमंत्री के आम लोगों के बीच जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मौकों पर मुख्यमंत्री के आसपास पुलिस और बड़ी संख्या में कर्मचारियों का घेरा रहता है और आम लोगों को उनके करीब पहुंचने का अवसर नहीं मिलता। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री की सादगी की छवि से अलग स्थिति बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि इसी चुनाव आयोग की निगरानी में वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे और उन्हीं चुनाव परिणामों के आधार पर कांग्रेस की सरकार बनी तथा सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़