Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
02 Oct, 2026

340 करोड़ से बदलेगा गुवाहाटी चिड़ियाघर, बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल

गुवाहाटी के राज्य चिड़ियाघर एवं वनस्पति उद्यान को 340 करोड़ रुपये से विकसित कर विशाल पक्षीशाला और टॉय ट्रेन जैसी सुविधाएं शुरू करने की योजना है।

गुवाहाटी, 2 अक्टूबर।

असम के गुवाहाटी स्थित राज्य चिड़ियाघर एवं वनस्पति उद्यान को करीब 340 करोड़ रुपये की लागत से विकसित कर विश्वस्तरीय वन्यजीव पर्यटन स्थल बनाने की योजना है। पर्यावरण एवं वन मंत्री जयंत मल्ल बरुवा ने शुक्रवार को 72वें वन्यजीव सप्ताह समारोह का उद्घाटन करते हुए योजना की जानकारी दी और चिड़ियाघर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

परियोजना में नई आधारभूत सुविधाएं, पर्यटक आकर्षण और प्राकृतिक परिवेश के संरक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है। यहां एक विशाल पक्षीशाला विकसित की जा रही है, जिसके दुनिया की बड़ी पक्षीशालाओं में शामिल होने की संभावना है। पर्यटकों की सुविधा के लिए परिसर में टॉय ट्रेन शुरू करने की भी योजना है। मंत्री ने बताया कि अगले तीन-चार महीनों में कई प्रस्तावित सुविधाएं दिखाई देने लगेंगी, हालांकि पूरा काम होने में अधिक समय लगेगा।

योजना तैयार करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने बेंगलुरु और चेन्नई के चिड़ियाघरों का अध्ययन किया है। वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत गज पूजन से हुई और वनकर्मियों की बाइक रैली पोबितोरा अभयारण्य के लिए रवाना की गई। इससे पहले मंत्री ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़