Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
02 Oct, 2026

कोलकाता में आज से तीन दिवसीय सेवा-सेतु अभियान, सामाजिक योजनाओं के लिए सीधे आवेदन

कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल में शुरू हो रहे तीन दिवसीय सेवा-सेतु अभियान के तहत नागरिक सामाजिक योजनाओं के लिए आवेदन, ई-केवाईसी, स्वास्थ्य जांच और अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

कोलकाता, 02 अक्टूबर।

कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में शुक्रवार से तीन दिन का विशेष जनकल्याण शिविर ‘सेवा-सेतु अभियान’ शुरू हो रहा है। इसके जरिए आम नागरिक राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए सीधे आवेदन कर सकेंगे। अन्नपूर्णा योजना समेत अन्य सामाजिक योजनाओं में अब तक शामिल नहीं हो सके लोगों को भी इस अभियान के माध्यम से आवेदन का अवसर मिलेगा।

शिविर रोज सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक लगाए जाएंगे। यहां सरकारी अधिकारी मौजूद रहेंगे और अन्नपूर्णा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षाश्री, जय जोहार, पीएम किसान क्रेडिट कार्ड तथा पीएम किसान निधि जैसी योजनाओं से जुड़े आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए कई बैंकों ने भी शिविरों में अपने काउंटर लगाने की व्यवस्था की है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, दुर्गा पूजा के बाद कोलकाता में नगर निगम चुनाव होने की संभावना है। ऐसे समय में सरकार की ओर से लोगों को सामाजिक योजनाओं से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा यह अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कोलकाता नगर निगम के 16 बोरो क्षेत्रों में कुल 53 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। औसतन प्रत्येक बोरो में तीन से पांच शिविर लगाए गए हैं। नगर निगम आयुक्त स्मिता पांडे के अनुसार, नागरिकों की सुविधा के लिए हर शिविर में स्वास्थ्य जांच केंद्र भी बनाया गया है।

शिविरों में दस्तावेजों को तत्काल अपडेट करने के लिए ई-केवाईसी केंद्र की सुविधा रहेगी। महिलाओं के लिए स्तनपान कक्ष और बच्चों के लिए सुरक्षित खेल क्षेत्र भी बनाया गया है। बड़े स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से विधायकों को दी गई है।

सरकारी योजनाओं को लेकर लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए कोलकाता नगर निगम ने लालबाजार से तीनों दिन सभी शिविरों में अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। निगम कर्मियों को आशंका है कि अन्नपूर्णा योजना के आवेदन जमा करने के लिए सबसे अधिक भीड़ हो सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़