Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
महाराष्ट्र
02 Oct, 2026

समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा, दुर्गा प्रतिमा लेकर लौट रहे पांच युवकों की मौत

अमरावती में समृद्धि महामार्ग पर दुर्गा प्रतिमा लेकर लौट रहे पिकअप वाहन को कंटेनर ने टक्कर मार दी, हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

अमरावती, 02 अक्टूबर।

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि महामार्ग पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। धामणगांव पुलिस थाना क्षेत्र में करीब रात 1 बजे हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी है।

बताया गया कि वर्धा के सिंदी मेघे क्षेत्र की नवदुर्गा पूजा उत्सव समिति के सदस्य शेगांव से दुर्गा माता की ऊंची प्रतिमा लेकर पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे। धामणगांव के पास समृद्धि महामार्ग पर चैनल नंबर 97 के आसपास पीछे से आए एक कंटेनर ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

घायलों का उपचार वर्धा के सावंगी अस्पताल में चल रहा है। हादसे में घनश्याम पाटील, ओम गावंडे, सचिन बादमनवार, प्रवीण बाकणे और दत्ता कुळसंगे की मौत होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल के साथ अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़