Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
02 Oct, 2026

कानपुर में स्कूल बस-डंपर की भीषण टक्कर, महिला शिक्षिका की मौत; कई छात्र-शिक्षक घायल

कानपुर के बिधनू में स्कूल बस और डंपर की टक्कर में एक महिला शिक्षिका की मौत हो गई और छात्रों व शिक्षकों समेत कई लोग घायल हुए।

कानपुर, 02 अक्टूबर।

बिधनू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कानपुर-सागर हाईवे पर स्कूल बस और मौरंग लदे डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि छात्रों और शिक्षकों समेत कई लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना हरबसपुर गांव के पास हुई। चीना पब्लिक स्कूल की बस नौबस्ता से घाटमपुर स्थित स्कूल जा रही थी। बस में पांच छात्रों सहित करीब 35 लोग सवार थे। चालक अर्जुन ने बताया कि हरबसपुर के पास सामने से डंपर आता दिखाई दिया। उसे बचाने के प्रयास में बस सड़क से नीचे उतारने की कोशिश की गई, लेकिन इसी दौरान डंपर ने बस को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और खिड़कियों के शीशे टूटकर अंदर बिखर गए। पिछली सीट के पास बैठीं 35 वर्षीय विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव के सिर में टूटे शीशे के टुकड़े लगे और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथी शिक्षक उन्हें बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे में कक्षा सात के छात्र रौनक वर्मा की आंख में कांच लगा। उसके भाई कनिष्क, कक्षा पांच की छात्रा मैत्री, कक्षा पांच की सुहानी, कक्षा 11 के छात्र सुहानी और कक्षा 10 के कुशाग्र भी बस में मौजूद थे। शिक्षिका अंजू रीता और शिक्षक हिमांशु यादव को उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

अर्पित दीक्षित, दुर्गा चौहान, निखलेश्वर बाजपेई और रौनक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बस में सवार गणित शिक्षिका दीपल पाल ने बताया कि डंपर सामने से आता दिखा था और चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

स्कूल की प्रधानाचार्य सुभांगी सिंह भी निजी वाहन से बस के पीछे आ रही थीं। हादसे की जानकारी मिलने पर वह बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। ऐश्वर्या की मौत की जानकारी मिलने के बाद वह भावुक हो गईं और साथी शिक्षिकाओं ने उन्हें संभाला।

चीना पब्लिक स्कूल के निदेशक पंकज सचान ने बताया कि गांधी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिक्षक और छात्र घाटमपुर जा रहे थे। शिक्षिका की मौत से स्कूल परिवार में शोक है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़