Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दिल्ली-एनसीआर
03 Oct, 2026

रेखा गुप्ता की टिप्पणी पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

रेखा गुप्ता की सरकारी अधिकारियों को हनुमान कहने वाली कथित टिप्पणी के मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर।

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग से जुड़ी याचिका पर दिल्ली पुलिस से कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

यह याचिका एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को हनुमान कहे जाने संबंधी कथित टिप्पणी को लेकर दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि 23 सितंबर को कश्मीरी गेट बस अड्डे पर दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बड़ौत के लिए डीटीसी की अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में टिप्पणी की थी।

याचिका के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तब अधिक मेहनत करते हैं, जब उनकी पूंछ में आग लगती है। इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग मौजूद थे। याचिका में यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी विभिन्न स्थानों पर प्रकाशित हुई थी।

मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 175(3) के तहत याचिका दायर की गई है। इसमें रेखा गुप्ता के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़