Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
03 Oct, 2026

आठ अक्टूबर को कांग्रेस निकालेगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च

पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस आठ अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत इंडिया गठबंधन के साथ ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकालेगी।

पूर्वी सिंहभूम, 03 अक्टूबर।

जिला कांग्रेस कमेटी ने आठ अक्टूबर को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। यह कार्यक्रम ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत आयोजित किया जाएगा। शनिवार को तिलक पुस्तकालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आठ अक्टूबर के जिला स्तरीय मार्च में कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए गठबंधन के नेताओं के साथ समन्वय बैठक होगी।

मार्च से पहले प्रखंड स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को मताधिकार, लोकतांत्रिक अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने की बात कही गई है। इसके बाद जिला मुख्यालय में मार्च आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस मतदाता के वोट को लोकतंत्र की महत्वपूर्ण ताकत मानती है। उन्होंने योग्य नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और अयोग्य नाम हटाने की जरूरत बताई। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े पार्टी के सवालों का उल्लेख करते हुए कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की।

अभियान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और इंडिया गठबंधन के नेताओं से अभियान को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने की अपील की। प्रेस वार्ता में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़