Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
जम्मू और कश्मीर
03 Oct, 2026

नौशेरा में एलओसी पार कर आई 17 वर्षीय युवती पकड़ी गई

राजौरी के नौशेरा में एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंची 17 वर्षीय युवती को सेना ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

राजौरी, 03 अक्टूबर।

राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर से भारतीय सीमा में दाखिल हुई 17 वर्षीय युवती को हिरासत में लिया। लाम सेक्टर में गश्त कर रहे जवानों को एलओसी के नजदीक युवती की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई। उसकी पहचान खुइरेटा निवासी मोहम्मद अजीम की बेटी सामिया अजीम के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ पूरी करने के बाद सेना ने युवती को आगे की जांच के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह अनजाने में नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंच गई थी। फिलहाल नौशेरा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और सीमा पार करने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। मामले में अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़