भुवनेश्वर, 03 अक्टूबर।
2026 एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों के लिए ओडिशा सरकार ने नकद पुरस्कार की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के अनुसार, टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 11 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 5.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने टीम को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प, प्रतिबद्धता और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की इस सफलता से देश का गौरव बढ़ा है।
ओडिशा सरकार ने भारतीय हॉकी को लगातार समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है। सरकार के अनुसार, राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए सहयोग देने का सिलसिला जारी रहेगा। महिला हॉकी टीम की एशियाई खेलों की इस उपलब्धि को भारतीय खेलों के लिए महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।














