Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
03 Oct, 2026

खेत में बिछे बिजली के तार बने मौत का जाल

सीतामढ़ी के तकिया टोला में फसल बचाने के लिए खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित नंगे तारों की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।

सीतामढ़ी, 03 अक्टूबर।

बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड स्थित तकिया टोला में शनिवार तड़के खेत में लगाए गए बिजली के नंगे तारों की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। बताया गया कि जंगली सूअरों से धान की फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर लोहे के तार लगाकर उनमें सीधे बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। सुबह करीब 3 बजे मोहम्मद इस्लाम मंसूरी की भैंस खुल गई थी। उसकी तलाश करते हुए वे पास के खेत में पहुंच गए और अंधेरे के कारण करंट प्रवाहित तारों को देख नहीं सके। संपर्क में आते ही उनकी मौके पर मौत हो गई। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर पत्नी रुबैदा खातून उन्हें खोजते हुए खेत पहुंचीं और पति को उठाने की कोशिश में वह भी तार की चपेट में आ गईं। इसी दौरान दोनों को तलाशते हुए पहुंचे ग्रामीण असमत अली भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी भी जान चली गई।

घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे ग्रामीणों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सुबह घटना की जानकारी फैलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। घटनास्थल से तीनों मृतकों के शव के अलावा दो जंगली सूअरों के शव भी मिले हैं, जिससे खेत में फसल बचाने या जंगली जानवरों को रोकने के लिए बिजली का घातक जाल लगाए जाने की बात सामने आई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और बिजली के नंगे तारों के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़