कांकेर, 05 अक्टूबर।
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के गितपहर में बीती रात तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला की आवाज सुनकर तेंदुआ मौके से भाग गया।
घटना के समय लीलाबाई नेताम मच्छरदानी के अंदर सोने की तैयारी कर रही थीं। तेंदुआ हमला करने के दौरान मच्छरदानी में उलझ गया, जिससे महिला की जान बच गई।
हमले में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारामा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
तेंदुए के हमले की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रातभर क्षेत्र में गश्त करती रही।
सुबह भी वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी जारी रखी।














