Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
महाराष्ट्र
05 Oct, 2026

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, 16 अक्टूबर से 10% पानी कटौती

कम बारिश के बीच महाराष्ट्र में संभावित जल संकट से निपटने के लिए 16 अक्टूबर से शहरी निकायों में कम से कम 10 प्रतिशत पानी कटौती के निर्देश दिए गए हैं।

मुंबई, 5 अक्टूबर।

महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण सूखे जैसी स्थिति की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने राज्य में उपलब्ध जल भंडार के आधार पर पानी के प्रबंधन की योजना तैयार की है। जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने सोमवार को बताया कि राज्य में पानी की खपत को नियंत्रित करने के लिए 10 प्रतिशत पानी कटौती का फैसला किया गया है।

मंत्री महाजन के अनुसार राज्य में जल संसाधन सीमित हैं। संभावित जल संकट को देखते हुए बांधों में उपलब्ध पानी और उसके उपयोग को ध्यान में रखकर 31 अगस्त 2027 तक की जल प्रबंधन योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर 2026 से सभी शहरी निकाय संस्थाओं में कम से कम 10 प्रतिशत पानी की कटौती लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

महाजन ने बताया कि राज्य की 265 तहसीलों में सूखा घोषित किया जा चुका है। अगले वर्ष तक अल नीनो का प्रभाव बने रहने की संभावना को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने संबंधित एजेंसियों को पानी के उपयोग में कमी लाने और जरूरी सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

योजना के तहत पेयजल को प्राथमिकता देते हुए 10 प्रतिशत आपातकालीन भंडार सुरक्षित रखा जाएगा। वाष्पीकरण, गाद जमा होने और बिना अनुमति पानी निकालने जैसी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल का भंडारण 31 अगस्त 2027 तक सुरक्षित रखने की योजना है।

भविष्य में पानी की स्थिति और अधिक गंभीर होने पर प्रत्येक बांध में 10 प्रतिशत अतिरिक्त आपातकालीन भंडार रखा जाएगा। अत्यधिक आवश्यकता पड़ने पर तकनीकी जांच के बाद बांधों के डेड स्टोरेज में उपलब्ध पानी का भी उपयोग किया जा सकेगा।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़