नई दिल्ली, 05 अक्टूबर।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को लोक नायक अस्पताल स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं और शिकायत निवारण की व्यवस्था की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहायता के लिए पहुंचने वाली हर पीड़ित महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर में हिंसा से प्रभावित महिलाओं और बच्चियों को एक ही स्थान पर कई तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, सामाजिक और कानूनी परामर्श के साथ अस्थायी आश्रय भी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय दिल्ली की हर बेटी के साथ सरकार पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है।














