Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
05 Oct, 2026

तामुलपुर में सेवा संकल्प शिविर, सरकारी योजनाओं के साथ सड़क सुरक्षा पर जागरूकता

तामुलपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पुलिस ने सड़क सुरक्षा, बाल विवाह और साइबर अपराध को लेकर लोगों को जागरूक किया।

तामुलपुर, 05 अक्टूबर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर असम में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को तामुलपुर आंचलिक दुर्गा मंदिर परिसर में सेवा शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में हथकरघा, वस्त्र एवं रेशम उद्योग तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री बिश्वजीत दैमारी मौजूद रहे।

राज्य में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनसेवा और जनकल्याण से जुड़ी सरकारी सुविधाओं को लोगों तक तेजी से पहुंचाना और नागरिक-केंद्रित सुशासन को मजबूत करना है।

शिविर में अरुणोदय, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान भारत, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, बीमा योजनाओं, ई-श्रम, श्रमिक कल्याण, हर घर जल और प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

मंत्री दैमारी ने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने योग्य लाभार्थियों को सुविधाओं से वंचित नहीं रहने देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जिला आयुक्त सिमी करण सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इसी परिसर में जागरूकता कार्यक्रम भी हुआ। तामुलपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा, बाल विवाह, साइबर अपराध, पॉक्सो अधिनियम और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी। लोगों से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। बाल विवाह को रोकने और साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़