हिसार, 05 अक्टूबर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत हिसार के सेक्टर 33 में सोमवार को जनभागीदारी के साथ सफाई अभियान चलाया गया। सेक्टर 33 वेलफेयर सोसायटी के प्रधान धर्मवीर पानू के नेतृत्व में हुए अभियान में बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों ने हिस्सा लिया।
नगर निगम हिसार के सहयोग से आयोजित अभियान में सफाई कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर अलग-अलग स्थानों की सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
धर्मवीर पानू ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने स्वच्छ वातावरण को स्वस्थ समाज के लिए जरूरी बताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
सफाई अभियान में सहयोग के लिए धर्मवीर पानू ने नगर निगम की टीम, सफाई कर्मचारियों और सेक्टर 33 के निवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम और नागरिकों के संयुक्त प्रयास से स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
अभियान में पार्षद प्रतिनिधि टीनू जैन, एएसआई विजेता, आईटी विशेषज्ञ हरिराम, महासचिव बलविंदर सिंह, धर्म सिंह खटकड़, बलबीर भूंबक, सविता कपूर, रेनू सिहाग, गुरुदत्त शर्मा, नारायण सिंह चावला, दयानंद भूक्कल, वीर सिंह राव, मोहनलाल, बालकिया, धर्मेंद्र मलिक, पारुल आहूजा, देशराज बवेजा, अमित गर्ग, अनुपम जावा, दिनेश चुग और सुपरवाइजर अंकित शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।














