Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
05 Oct, 2026

गोलीकांड के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों का धरना, पुलिस ने मांगा 10 दिन का समय

कपरधिका गोलीकांड में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भैरोगंज थाना के बाहर धरना दिया, जिसके बाद पुलिस ने 10 दिनों में कार्रवाई का भरोसा दिया।

पश्चिम चंपारण, 5 अक्टूबर।

भैरोगंज थाना क्षेत्र के कपरधिका गांव के पास 2 सितंबर को हुए गोलीकांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को थाना के मुख्य द्वार के सामने शांतिपूर्ण धरना दिया। ग्रामीणों ने गोली लगने से घायल उपमुखिया अशोक दास और वार्ड प्रतिनिधि राधेश्याम राम को न्याय दिलाने तथा सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना में दोनों जनप्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भैरोगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद दास और उनके चालक संदीप यादव को गिरफ्तार किया था।

ग्रामीणों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। इसी को लेकर उन्होंने थाना के मुख्य द्वार पर धरना देकर पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर बगहा पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

पुलिस निरीक्षक ने 10 दिनों में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए समय मांगा। उन्होंने घायल उपमुखिया और वार्ड प्रतिनिधि को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़