Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
05 Oct, 2026

वडनगर से काशी जा रही सेवा संकल्प यात्रा अयोध्या पहुंची

अयोध्या पहुंची सेवा संकल्प यात्रा में दर्शन-पूजन के साथ स्वच्छता अभियान, फल वितरण और 251 पौधों का रोपण किया गया।

अयोध्या, 5 अक्टूबर।

गुजरात के वडनगर से काशी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा रविवार देर शाम अयोध्या महानगर की सीमा में पहुंची। गरुण द्वार पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का स्वागत किया। वैश्य विनोद जायसवाल ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

रीडगंज में मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल की अगुवाई में मंडल पदाधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद बिरला मंदिर में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का अभिनंदन किया। यात्रियों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

सोमवार सुबह कच्चा घाट अयोध्या और लता चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद कुष्ठ आश्रम में फल वितरित किए गए और युवा कार्यकर्ताओं व लाभार्थियों से संवाद किया गया। दशरथ पथ स्थित रामपुर हलवारा के किष्किंधा वन में यात्रा के दौरान 251 पौधे लगाए गए। इसके बाद यात्रा पूराबाजार से आगे के लिए रवाना हो गई।

यात्रा में प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर महामंत्री आकाश सिंह, सार्थक तिवारी, अभिलाष पांडेय, यश पाठक, विकास गुप्ता, आयुष पांडेय, शुभेंद्र सिंह, ज्वाला सोनी, कौशिक जीवनी, रवि सोनकर, अश्वनी गुप्ता, गणेश मिश्र, कपिल देव वर्मा, साहिल गुप्ता, दीपक चौधरी, अतुल मिश्र, आशुतोष श्रीवास्तव, लवकुश यादव, अभिषेक शुक्ला, अमन तिवारी बिट्टू, पार्षद अंकित त्रिपाठी, विशाल वैश्य सहित युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास

होटल सार्वथिया सेवा सदन में सोमवार को हुई प्रेस वार्ता में गुजरात भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री डॉ. भाविन राजेश शिरोया ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के जरिए युवाओं को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वडनगर से शुरू हुई यात्रा का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच सेवा भावना को मजबूत करना है। अयोध्या में धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ सामाजिक गतिविधियों को भी अभियान का हिस्सा बनाया गया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि गुजरात से पहुंची यात्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान, जरूरतमंदों को फल वितरण और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के स्वागत में महानगर के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बिरला मंदिर समेत कई स्थानों पर यात्रियों का स्वागत किया गया। प्रेस वार्ता में दीप प्रजापति, विश्वदीप जडेजा, यश भाई, हर्षल सिसौदिया सहित यात्रा के साथ आए अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़