Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
05 Oct, 2026

बस्तर दशहरा में सिरहा-गुनिया और पुजारियों के भोजन-आवास की व्यवस्था

बस्तर दशहरा की तैयारियों को लेकर हुई समिति की बैठक में सिरहा-गुनिया और पुजारियों के भोजन व आवास की व्यवस्था करने की घोषणा की गई।

जगदलपुर, 05 अक्टूबर।

बस्तर के रियासतकालीन दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर सोमवार को स्थानीय मावली मंदिर परिसर में सिरहा-गुनिया पुजारी समिति की बैठक हुई। बैठक का नेतृत्व कुमार जयदेव ने किया।

बैठक में बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से दशहरा पर्व में शामिल होने वाले सिरहा-गुनिया और पुजारियों के भोजन, ठहरने सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कुमार जयदेव ने पर्व के दौरान आने वाले सिरहा-गुनिया और पुजारियों के लिए भोजन व आवास की व्यवस्था किए जाने की घोषणा की।

वर्तमान में समिति से पूरे बस्तर संभाग के करीब 300 सदस्य जुड़े हैं। ये सदस्य क्षेत्र की पारंपरिक धार्मिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं से जुड़े हुए हैं। दशहरा पर्व के दौरान बाहर से आने वाले सिरहा-गुनिया और पुजारियों की व्यवस्थाओं में समिति के सदस्य भी भूमिका निभाएंगे।

कुमार जयदेव ने सदस्यों से कहा कि जिन देवसराय में सिरहा-गुनिया और पुजारी ठहरते हैं, वहां शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं की निगरानी की जाए। भोजन, आवास और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखने की बात कही गई।

उन्होंने शासन-प्रशासन से भी इन व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने की अपील की, ताकि बाहर से आने वाले देवी-देवताओं के सेवकों और पुजारियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

कुमार जयदेव ने पुलिस प्रशासन से दशहरा पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा में देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

इस वर्ष राष्ट्रपति का कार्यक्रम भी निर्धारित होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता की जरूरत बताई। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के बेहतर समन्वय से श्रद्धालुओं के लिए शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने की अपील की।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़