Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजस्थान
05 Oct, 2026

अमृत भारत योजना से बदलेगा धौलपुर स्टेशन का स्वरूप, 30.79 करोड़ से हो रहा पुनर्विकास

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत धौलपुर जंक्शन का 30.79 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है, जिसमें फुट ओवर ब्रिज और लिफ्ट समेत आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी।

धौलपुर, 05 अक्टूबर।

धौलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक स्वरूप देने का काम जारी है। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा, संरक्षा और अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। करीब 30.79 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को सुविधाजनक और दिव्यांगजन के अनुकूल बनाया जा रहा है।

स्टेशन भवन का काम लगभग पूरा हो चुका है। फुट ओवर ब्रिज और लिफ्ट का निर्माण अभी जारी है। आगरा मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के अनुसार करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। यह एक से पांच नंबर प्लेटफॉर्म को आपस में जोड़ेगा।

फुट ओवर ब्रिज बनने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए रेलवे ट्रैक पार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा करीब 94 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट तैयार की जा रही है। इससे वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन, महिलाओं, बच्चों और अधिक सामान के साथ सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

नए स्टेशन भवन में रिटायरिंग रूम, डॉरमेट्री और लिफ्ट सहित कई सुविधाएं होंगी। पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, आधुनिक संकेतक, कोच पोजिशन डिस्प्ले सिस्टम, मानक रैंप, दिव्यांगजन पार्किंग, कम ऊंचाई वाले टिकट बूथ, सहायता बूथ, सीसीटीवी, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय और वाटर बूथ की भी व्यवस्था की जा रही है।

पुनर्विकास के तहत 2,836 वर्गमीटर में मुख्य स्टेशन भवन की फिनिशिंग, 780 वर्गमीटर सर्कुलेटिंग एरिया, 3,172 वर्गमीटर पार्किंग और 2,160 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म सरफेसिंग का काम हो रहा है। यात्रियों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए स्टेशन भवन में विभिन्न सुविधाओं से जुड़े संकेतक भी लगाए गए हैं।

काम पूरा होने के बाद प्लेटफॉर्म से बेहतर जुड़ाव, सुगम प्रवेश-निकास, व्यवस्थित पार्किंग, आधुनिक प्रतीक्षालय और रिटायरिंग रूम जैसी सुविधाएं मिलेंगी। डॉरमेट्री में ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध होगी और दिव्यांगजन के लिए आवागमन आसान बनाया जाएगा।

स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में ऐतिहासिक रेलवे इंजन भी स्थापित किया गया है। यह धौलपुर की रेलवे विरासत और नैरोगेज रेल इतिहास की याद दिलाता है। इंजन यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बनने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय रेलवे की विरासत, तकनीकी विकास और धौलपुर के ऐतिहासिक रेल सफर से परिचित कराने का माध्यम बनेगा।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़