Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दिल्ली-एनसीआर
05 Oct, 2026

‘वोट चोरी’ के खिलाफ जंतर-मंतर पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जंतर-मंतर पर ‘जीवित लाश’ बनकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की, जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने सोमवार को जंतर-मंतर पर वोट चोरी के विरोध में अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता ‘जीवित लाश’ का रूप लेकर पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने विनोद जाखड़ समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। संगठन ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों को हिरासत में लेकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास नहीं किया जा सकता।

विनोद जाखड़ ने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि मतदाताओं के अधिकार कमजोर होने पर लोकतंत्र की स्थिति पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने चुनाव आयोग से जवाबदेही तय करने और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई।

उन्होंने कहा कि मतदाता अधिकारों से जुड़े सवालों का जवाब देने के बजाय छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है। संगठन लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाता रहेगा।

संगठन के मीडिया प्रभारी रवि हनुमान पांडे ने कहा कि लोकतांत्रिक असहमति को पुलिस कार्रवाई से दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हर वोट की सुरक्षा और लोकतंत्र की रक्षा का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़