Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
05 Oct, 2026

कवि गोष्ठी में हिंदी की स्थिति और भविष्य पर साहित्यकारों ने जताई चिंता

फर्रुखाबाद में भारत विकास परिषद की कवि गोष्ठी में हिंदी को कामकाज और संपर्क भाषा के रूप में बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

फर्रुखाबाद, 5 अक्टूबर।

भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा की ओर से लोहाई रोड स्थित राधा श्याम शक्ति मंदिर परिसर में सरस कवि गोष्ठी आयोजित की गई। वरिष्ठ कवि बृज किशोर सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन युवा कवि उत्कर्ष अभिनेत्री ने किया। गोष्ठी में हिंदी की वर्तमान स्थिति और उसके भविष्य को लेकर साहित्यकारों ने चिंता व्यक्त की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार डॉ. शिव ओम अंबर रहे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी की वर्तमान दशा और दिशा को सामने रखा। उन्होंने सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिक उपयोग तथा इसे संपर्क भाषा के रूप में बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. शिव ओम अंबर ने बताया कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदी की स्थिति और दिशा से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री की ओर से सकारात्मक आश्वासन भी मिला है।

गोष्ठी में डॉ. गरिमा पांडे, प्रीति पवन तिवारी, उपकार मणि उपकार, महेशपाल सिंह उपकारी और भूपेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार रखे और काव्य पाठ किया। संस्था के सचिव अजय पुरवार ने सदस्यता विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में संरक्षक रमेश चंद्र त्रिपाठी, समाजसेवी संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. आरके तिवारी, अनिल अग्रवाल, योगेश मिश्रा, डॉ. रविंद्र यादव, इंदिरा पांडेय, संजीव चौहान, राजेंद्र गुप्ता, वीना जालान, अरुण जालान, सुनील अवस्थी और अनुजा सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी मौजूद रहे। इस दौरान पांचाल प्रवाह के उत्कर्ष अंक का विमोचन डॉ. शिव ओम अंबर और अन्य साहित्यकारों ने किया। अंक में उत्कर्ष अग्निहोत्री पर विशेष सामग्री प्रकाशित की गई है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़