Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
संपादकीय
05 Oct, 2026

पढ़ने की कोई उम्र नहीं, रुकना ही हार है: उम्र का भ्रम और सीखने का सच

मेघालय के री-भोई जिले के 59 वर्षीय किसान ने 37 साल बाद 10वीं की पढ़ाई दोबारा शुरू कर साबित किया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती।

शिलांग, 05 अक्टूबर।

हमने समय-रेखा बना रखी है, कब पढ़ना है, कब कमाना है और कब थम जाना है। पचास पार करते ही पूछा जाता है, अब क्या पढ़ोगे? मेघालय के री-भोई जिले के एक किसान ने इस धारणा को चुनौती दी है। सैंतीस साल पहले आर्थिक मजबूरी में छूटी किताबों को 59 साल की उम्र में फिर उठाना परीक्षा की तैयारी नहीं, उस सोच को चुनौती है, जो मानती है कि सीखने की उम्र खत्म हो जाती है। उम्र के साथ सीखने की गति बदलती है, लेकिन अनुभव समझ को गहरा करता है।

परिवार की जिम्मेदारी के कारण स्कूल छूट जाना लाखों भारतीयों की कहानी है। पेट की भूख कई बार किताब की भूख पर भारी पड़ती है। वर्षों बाद जीवन स्थिर होता है, तो वही अधूरापन व्यक्ति को फिर पढ़ाई की ओर खींचता है। 10वीं की परीक्षा यहां नौकरी का टिकट नहीं, आत्मसम्मान का प्रमाण है।

मेघालय सरकार का सेकंड चांस लर्निंग प्रोग्राम इसी सोच का परिणाम है कि शिक्षा जीवन भर चलने वाली यात्रा है। 9 हजार से अधिक लोगों का प्राइवेट कैंडिडेट के रूप में पंजीकरण बताता है कि ऐसे अवसर की जरूरत है। स्कूल छूटने के बाद बंद हुआ दरवाजा फिर खोलना व्यवस्था की जिम्मेदारी है।

सैंतीस साल में पाठ्यक्रम और परीक्षा का तरीका बदल गया, फिर भी तैयारी करना हौसले की मिसाल है। समाज को सीखना चाहिए कि किसी को उम्र से न आंकें, आर्थिक मजबूरी से पढ़ाई छूटना व्यक्ति की असफलता नहीं और सीखने को रोजगार से भी न जोड़ें। 59 साल में 10वीं की तैयारी करने वाला व्यक्ति अकेला नहीं है। उसके साथ उन लोगों की उम्मीद है, जो पूछते हैं, क्या अब भी देर नहीं हुई? जवाब है, सीखने में कभी देर नहीं होती, बस रुकना नहीं है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़