Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
महाराष्ट्र
05 Oct, 2026

आदिवासी छात्रों की रिहाई नहीं हुई तो वर्षा बंगले का घेराव करेगी कांग्रेस: सपकाल

हर्षवर्धन सपकाल ने आदिवासी छात्रों और एनएसयूआई नेताओं की रिहाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास वर्षा बंगले के घेराव की चेतावनी दी है।

मुंबई, 05 अक्टूबर।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को कहा कि आदिवासी छात्रों और एनएसयूआई नेताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया तो कांग्रेस मुख्यमंत्री आवास वर्षा बंगले का घेराव करेगी।

सपकाल ने बताया कि नासिक से मुंबई तक मार्च करने के बाद छात्र कांग्रेस कार्यालय में आराम कर रहे थे। देर रात पुलिस ने कार्यालय पहुंचकर छात्रों को वहां से हिरासत में ले लिया।

उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि आधी रात को कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश कर छात्रों को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। उन्होंने पूछा कि अपने अधिकारों की मांग के लिए आंदोलन करने वाले छात्रों को अपराधी कैसे माना जा सकता है।

सपकाल ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश को स्वीकार नहीं करेगी और उनके जायज अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश कर कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के आवास तक मार्च करने से पीछे नहीं हटेंगे।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने तिलक भवन में कहा कि छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग कर उसे घेर लिया। गायकवाड़ ने सवाल उठाया कि क्या राज्य में जंगलराज चल रहा है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़