नई दिल्ली, 05 अक्टूबर।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने गुरु नानक देव के ज्योति-जोत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने मानव समानता, प्रेम, करुणा और निस्वार्थ सेवा का संदेश देकर समाज को नई दिशा दिखाई। उनकी पवित्र वाणी और जीवन-दर्शन आज भी पूरी मानवता को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में गुरु नानक देव के विचारों और उनके जीवन-दर्शन को याद किया।
एक अन्य संदेश में उन्होंने महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
उन्होंने रानी दुर्गावती के त्याग, शौर्य और स्वाभिमान को याद करते हुए कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को लगातार प्रेरणा देता रहेगा।














